कोरबा, छत्तीसगढ़।
नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी चंद्रमा सिंह राजपूत एवं कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत की शादी की वर्षगांठ बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस खास अवसर पर सुबह से देर रात तक उनके निवास स्थान पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। कोरबा के वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आम जन भारी संख्या में उपस्थित रहे और दंपत्ति को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर समाजसेवी राकेश अग्रवाल ने विशेष रूप से उनके चित्रों की एक भव्य श्रृंखला प्रेमपूर्वक भेंट की, जिसे राजपूत दंपत्ति ने अत्यंत सम्मान और भावुकता के साथ स्वीकार किया। वहीं दूर-दराज से भी फोन कॉल्स और संदेशों के माध्यम से शुभकामनाओं का सिलसिला दिन भर जारी रहा।

सबसे विशेष क्षण तब आया जब छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी अपने तरफ़ से चंद्रमा सिंह राजपूत और महापौर संजू देवी राजपूत को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री की इस व्यक्तिगत बधाई ने पूरे आयोजन को एक गरिमामयी आयाम प्रदान किया।

शादी की वर्षगांठ का यह आयोजन सिर्फ एक निजी कार्यक्रम न होकर, पूरे शहर में आपसी सौहार्द, स्नेह और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया। आयोजन के समापन पर मेहमानों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई थी।
















