कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत चारपारा कोहड़िया वार्ड में शुक्रवार को नदी किनारे पचरी निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। इस कार्य के लिए कुल 6 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। पचरी निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और यह कोहड़िया को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला खनिज न्यास सदस्य मुकुंद सिंह कंवर, विधायक प्रतिनिधि रामकुमार राठौर, कपूर चंद पटेल, पूर्व भाजयुमो महामंत्री अनिल यादव, कृष्ण द्विवेदी, राजकुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, कार्यकर्ता व स्थानीयजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं, जिससे जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। कोहड़िया को आदर्श व सुविधा सम्पन्न वार्ड बनाने की दिशा में यह कार्य एक और मजबूत कदम है।
Must Read
Latest News
नेपाल में भोटेकोशी नदी की तबाही, रसुवा में फ्लैश फ्लड से मचा हाहाकार, गांव-पुल बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज,देखिए विडिओ
काठमांडू, 26 अगस्त। Nepal Flash Flood : नेपाल के रसुवा जिले में चीन-तिब्बत सीमा के पास बुधवार, 26 अगस्त...

















