चुनाव आयोग सख्त, भाजपा और कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र; आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत पर मांगा जवाब

Must Read

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने भाजपा और कांग्रेस अध्यक्षों से एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर जवाब मांगा है। दोनों ही दलों को सोमवार यानी 18 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे तक अपना जवाब देना होगा। दोनों दलों को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान 22 मई 2024 को दिए गए एडवाइजरी की याद भी दिलाई। इस एडवाइजरी में स्टार प्रचारकों और नेताओं पर नियंत्रण रखने को कहा गया था ताकि सार्वजनिक शिष्टाचार का उल्लंघन न हो और चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन किया जा सके। झारखंड में एक चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। 20 नवंबर को महाराष्ट्र की सभी और झारखंड की बाकी सीटों पर चुनाव है। इस बीच भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ आचार संहिता उल्लंखन की शिकायतें चुनाव आयोग से की हैं। अब चुनाव आयोग ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अलग-अलग पत्र लिखा और शिकायत पर जवाब मांगा है।

- Advertisement -
Latest News

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ने बांटा शिशु किट, जिला चिकित्सालय में 100 बच्चों को मिली सहायता

कोरबा। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा ने सोमवार को जिला चिकित्सालय में जन-स्वास्थ्य सेवा के तहत लगभग 100 नवजात/शिशुओं को बेबी-किट वितरित किए।...

More Articles Like This