छत्तीसगढ़ की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने सौंपा 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। छत्तीसगढ़ में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनंद सिंह ने 16 सितंबर 2026 को कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में एग्रीस्टेक और रकबा समर्पण के नाम पर किसानों से कथित धोखाधड़ी, महंगी खाद, शिक्षा व्यवस्था, बढ़ते बिजली बिल, अवैध नशे के कारोबार, स्वास्थ्य सेवाओं, खराब सड़कों तथा सड़कों पर घूम रहे मवेशियों की समस्या जैसे मुद्दों को उठाया गया।


आम आदमी पार्टी ने किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों को खाद और कृषि संबंधी प्रक्रियाओं में परेशानी का सामना न करना पड़े तथा ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।


ज्ञापन में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, पेपर लीक पर रोक लगाने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और खराब सड़कों की मरम्मत की मांग भी रखी गई। साथ ही सड़कों पर बैठे मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उनके व्यवस्थापन की मांग की गई।


आम आदमी पार्टी ने बढ़ते बिजली बिल और अवैध नशे के कारोबार पर भी चिंता जताते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
JB News Korba | Manish Jaiswal

- Advertisement -
Latest News

40 फीसदी शहरवासियों के लिए आसान होगी स्टेशन की राह / मानिकपुर कोल साइडिंग हटाने की तैयारी, साइलो पूरा होते ही शिफ्टिंग की संभावना

कोरबा। रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री तक पहुंचने में यात्रियों को हो रही परेशानी से अब राहत मिलने की...

More Articles Like This