छत्तीसगढ़ जल संचय अभियान को केंद्रीय मंत्री का समर्थन, बस्तर की कला का भी हुआ सम्मान

Must Read

रायपुर। एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। इस औपचारिक भेंट के दौरान मंत्री कश्यप ने केंद्रीय मंत्री को बस्तर के प्रसिद्ध ढोकरा आर्ट से निर्मित हाथी और पुष्प गुच्छ भेंट कर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पाटिल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित ‘जल संचय जन भागीदारी अभियान’ की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने इस अभियान के तहत जल संरक्षण और जन भागीदारी को प्राथमिकता देने के प्रयासों को सराहनीय बताते हुए राज्य को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ बना जल संरक्षण में अग्रणी राज्य

केंद्रीय मंत्री ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि छत्तीसगढ़ जल संरक्षण और जन सहयोग के क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बन रहा है। जल संचय अभियान की सफलता का श्रेय उन्होंने मंत्री कश्यप और उनकी टीम की दूरदर्शिता और मेहनत को दिया।

मुलाकात का उद्देश्य

मंत्री कश्यप ने इस मुलाकात के दौरान राज्य में जल संसाधन से संबंधित विकास कार्यों की प्रगति और चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्र से सहयोग और समर्थन की उम्मीद जताई, ताकि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

- Advertisement -
Latest News

सरगुजा में BJP कार्यकर्ता को थाने ले जाने का मामला, आकांक्षा टोप्पो से विवाद को लेकर सियासी हलचल,देखिए विडिओ

सरगुजा। सरगुजा में एक BJP कार्यकर्ता को पुलिस द्वारा थाने ले जाने का मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन...

More Articles Like This