Sunday, February 15, 2026

छत्तीसगढ़: पूर्व बीजेपी MLA भीमा मंडावी की बेटी ने की आत्महत्या, 2013 में बड़ी बेटी ने भी किया था सुसाइड

Must Read

दंतेवाड़ा। जिले के दिवंगत MLA भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने आत्महत्या कर ली है। वह उत्तराखंड में रहकर पढ़ाई कर रही थी। रविवार को PG में ही उसने सुसाइड किया है। दीपा की मां ओजस्वी भीमा मंडावी राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं।

बताया जा रहा है कि, दीपा मंडावी कुछ दिन पहले ही दंतेवाड़ा अपने घर आई थी। देहरादून में वो अपनी सहेलियों के साथ रूम लेकर रह रही थी। लेकिन सप्ताहभर पहले ही वो PG में शिफ्ट हो गई थी। अभी उसका परिवार देहरादून के लिए रवाना हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा समेत कांग्रेस के अन्य नेता भीमा के घर पहुंचे हुए हैं।

भीमा मंडावी की दो पत्नियां हैं। जिनके कुल 5 बच्चे हैं। उनकी पहली पत्नी के 4 बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और 3 बेटियां। भीमा के रहते हुए 2013 में सबसे बड़ी बेटी ने रायपुर में सुसाइड किया था। वहीं अब दूसरे नंबर की बेटी दीपा ने सुसाइड कर लिया है। दीपा से छोटा एक भाई और एक बहन है। वहीं भीमा की दूसरी पत्नी ओजस्वी मंडावी से उनकी एक बेटी है।

बता दें कि, भाजपा विधायक भीमा मंडावी की लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान से ठीक दो दिन पहले 9 अप्रैल 2019 को नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। कुआकोंडा इलाके के श्यामागिरी में आईईडी विस्फोट किया था। इस हमले में भाजपा विधायक और उनके ड्राइवर की जान चली गई थी। 3 पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए थे। केंद्र के आदेश पर एनआईए ने मई 2019 में केस दर्ज किया था।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This