जंगल में मिला बच्ची का ‎शव, जमकर हंगामा,जामताड़ा में आरोपी की गिरफ्तार

Must Read

जामताड़ा,17 फ़रवरी 2025/ में रविवार सुबह जंगल से 10 ‎साल की बच्ची का शव बरामद हुआ। इसके बाद लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर सोमवार को शव के साथ सड़क पर उतर आए और रोड जाम कर दिया। घटना नाला‎ थाना क्षेत्र के डाबर गांव की है।

सड़क जाम की सूचना पर पुलिस लोगों को समझाने पहुंची तो उस पर पथराव कर दिया। इससे पुलिस पीछे हट गई। हालांकि इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

शनिवार सुबह से गायब थी बच्ची

दरअसल, डाबर गांव के पास जंगल से 10‎ साल की बच्ची का शव बरामद हुआ था। बच्ची के ‎साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका पुलिस ने‎ जताई है। पुलिस ने घटनास्थल से चिप्स, कुरकुरे और अन्य सामान जब्त किए हैं। ‎बच्ची शनिवार सुबह 10 बजे से गायब थी। ‎परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका ‎कोई पता नहीं चला।

सुबह तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो लोग हुए आक्रोशित

रविवार को बच्ची का शव मिला। इसके बाद नाला थाना में‎ ‎नामजद आरोपी मदन बाउरी (40) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

इधर, सोमवार सुबह तक जब आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी तो लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने बच्ची के शव को दुमका-नाला मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया और आसपास की दुकानें भी बंद करवा दीं। पुलिसकर्मी जाम हटवाने पहुंची तो उन पर पथराव किया गया, जिससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा।

आरोपी के घर की तलाशी में खून से सना हरे रंग का टी-शर्ट बरामद किया गया है।

आरोपी ने की है दो शादी, दोनों पत्नी छोड़ चुकी है

लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपी मदन बाउरी (40) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक आदतन अपराधी है, जो पहले अपनी पत्नी का पैर काटने के आरोप में जेल जा चुका है।

उसने दो शादियां की हैं और दोनों पत्नियां उसे छोड़ चुकी हैं। घटना के दिन ग्रामीणों ने बच्ची को आखिरी बार आरोपी के साथ देखा था, जब वह उसे कुरकुरे का पैकेट दे रहा था।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This