जिला जेल जांजगीर में कैदियों ने गंगाजल से किया स्नान, आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उत्थान की अनूठी पहल

Must Read

जांजगीर-चांपा  25 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार ने जेलों में बंद कैदियों के नैतिक उत्थान और आध्यात्मिक शुद्धि के उद्देश्य से अनूठी पहल की है। जिला जेल जांजगीर खोखरा में आज सवेरे प्रयागराज महाकुंभ से मंगाये गये पवित्र गंगा जल से कैदियों का सामूहिक स्नान करवाया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल  पर जेल में बंद कैदियों ने आध्यात्मिक स्नान किया। जिला जेल में प्रयागराज से मंगवाए गए गंगाजल को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जल टैंक में डाला गया। इस दौरान सभी कैदियों ने “जय गंगा मैया‘‘ एवं ‘‘हर-हर गंगे” के जयघोष के साथ पवित्र स्नान किया।

- Advertisement -
Latest News

शोक समाचार: भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय भावनानी के पिता नानकराम भावनानी का निधन, शनिवार को होगी अंतिम विदाई

कोरबा/पाली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला महामंत्री श्री संजय भावनानी को अपूर्णीय पितृ...

More Articles Like This