कोरबा। कोरबा जिले में भाजपा के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर गोपाल मोदी जी का ट्रांसपोर्ट नगर चौक में विकास अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ जहां जमकर आतिशबाजिया हुए और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला
कार्यकर्ताओं के चेहरों पर नए उत्साह की चमक साफ दिखाई दी। कार्यक्रम का संचालन अनुशासन एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जिसने संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट संदेश दिया।
O कार्यकर्ताओं के सहयोग से मिलेगी ओर मजबूती : मोदी
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के सहयोग से भाजपा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।















