जिला साहू संघ कोरबा द्वारा साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन /पत्रिका विमोचन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन:-

Must Read


कोरबा जिला साहू संघ कोरबा द्वारा जिले में साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन/ पत्रिका विमोचन एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 13 अप्रैल 2025 दिन रविवार को जिला साहू संघ कार्यालय सामुदायिक भवन ढेन्गुर नाला ए एतमानगर कोरबा में किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण एवं आरती के साथ की गई l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री लखनलाल देवांगन जी उद्योग वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीया श्रीमती संजू देवी राजपूत जी महापौर नगर पालिक निगम कोरबा सम्मिलित हुए l कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय श्री गिरिजा कुमार साहू जी अध्यक्ष जिला साहू संघ कोरबा द्वारा किया गया l सम्माननीय मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में आशीर्वचन के रूप में समाज के लिए शुभ संदेश प्रेषित किया गया l

कार्यक्रम में साहू समाज की वैवाहिक पत्रिका विमोचन कर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया l कार्यक्रम का संचालन श्रीमती इंदु उपासना साहू कार्यकारी अध्यक्ष जिला साहू संघ कोरबा छ.ग. द्वारा किया गया l समाज के सम्मानीय सदस्य श्री दीपक साहू द्वारा 5100 रुपये की सहयोग राशि भवन के बाउंड्रीवाल के लिए समाज को प्राप्त हुआ l कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन आदरणीय श्री दिनेश कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित जिला साहू संघ कोरबा द्वारा किया गया l कार्यक्रम में श्री घनश्याम को कोषाध्यक्ष श्री अन्नू लाल महासचिव श्री ईश्वर साहू श्री ठाकुरराम साहू श्री हीरा लाल साहू श्री नेहरू साहू श्री नरोत्तम साहू श्री प्रमोद साहू श्री कृपाराम साहू देवकी साहू सविता साहू कुमारी साहू रंजना साहू इंदु उपासना साहू भगवती साहू शिव साहू पुष्पकला साहू ओमकेश्वरी साहू रजनी चौधरी परमेश्वरी साहू बिंदा साहू सुनीता रानी साहू रामेश्वरी साहू मनोरमा साहू अंजू साहू आदि केंद्र जिला तहसील परिक्षेत्र एवं इकाई के समस्त पदाधिकारी कार्यकारिणी एवं सदस्यगण सम्मिलित हुए l

- Advertisement -
Latest News

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान: घर की सुरक्षा और यात्रा के दौरान सतर्क रहने की अपील

कोरबा।जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग...

More Articles Like This