Tuesday, February 17, 2026

जिले में भी 31 मई को मनाई जाएगी पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती

Must Read

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के तत्वावधान में भारत की वीरांगना, पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती 31 मई को अत्यंत श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई जानी है।
इस हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा एवं सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला 18 मई 2025 को दोपहर 3 बजे आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर में आयोजित की जा रही है।
उक्त बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता सह बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और कैबिनेट मंत्री सह कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन भी अपनी गरीमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे। साथ ही जिला प्रभारी गोपाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजीव सिंह का भी विशेष मार्गदर्शन रहेगा। जिला भाजपा ने सभी संबंधितों से आग्रह किया है कि इस महत्वपूर्ण बैठक में अपनी अनिवार्य उपस्थिति दर्ज कराएं।
इस बैठक में भाजपा के समस्त प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल प्रतिनिधि, मोर्चा के जिलाध्यक्ष/महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक/सह-संयोजक, जिला पंचायत सदस्य, नगर निगम/पालिका/पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंच तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि सादर आमंत्रित हैं।
तत्पश्चात शाम 5:00 बजे आंबेडकर परिसर, घंटाघर से “ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा” निकाली जाएगी, जो सुभाष चौक तक जाएगी। इसका उद्देश्य भारतीय सेना को सम्मान एवं धन्यवाद अर्पित करना है। सभी राष्ट्र प्रेमी नागरिक इस देशभक्ति यात्रा में सादर आमंत्रित हैं।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This