Sunday, February 15, 2026

दर्दनाक सड़क हादसे में 2 मेकअप आर्टिस्ट की मौत, मनाली से लौट रहीं थी घर

Must Read

कोरबा/  कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें 2 युवतियां की मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। तीनों मनाली ट्रिप करने के बाद वापस कोरबा लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क की दूसरी ओर पलट गई। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मृत युवतियों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत का है। कोरबा निवासी मोनिका चटर्जी और दीक्षा राठौर मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थी। दोनों युवतियां दोस्तों के संग मनाली घूमने गई थीं। मंगलवार की सुबह वे वापस बिलासपुर लौटी थीं। यहां स्टेशन से कार में सवार होकर कोरबा अपने घर लौट रही थी। कार में 3 लोग सवार थे। वापसी में देवराज लांझेकर कार चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चैतमा के डिस्पोजल फैक्ट्री के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

दीक्षा राठौर, जो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट थीं, अपनी जिंदगी से बेहद प्यार करती थीं। वह मनाली, कश्मीर घूमने का सपना लेकर गई थीं, जो उनका बेहद खास अनुभव रहा। हालांकि, उन्हें यह नहीं पता था कि घर लौटने से कुछ ही घंटे पहले उनकी जिंदगी खत्म हो जाएगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट में झलकी खुशी और सपने

कश्मीर और मनाली टूर के घर से लौटने से पहले दीक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। इन पोस्ट्स में वह दोस्तों के साथ खुश नजर आ रही थीं। एक वीडियो में उन्होंने मनाली आने को अपने सपनों की सूची में शामिल बताया था। वहीं, एक अन्य पोस्ट में दोस्तों से विदा होने पर निराशा व्यक्त की थी। इस दुर्घटना के बाद से कोरबा में शोक की लहर है। दीक्षा और मोनिका के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और असावधानी से होने वाले खतरों की ओर इशारा करता है।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This