दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी, लोगों में भारी आक्रोश

Must Read

कोरबा:  कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र में लगातार चोरी का मामला सामने आ रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। एनसीएच दीपका कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोड़कर सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली है और मौके से भाग निकले

यह पूरी घटना दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। बी-377 एनसीएच दीपका कॉलोनी निवासी दीपक राठौर के मकान में चोरी हुई है। दीपक राठौर ने बताया कि सुबह 8 बजे अपने काम स्थल पर गए थे। जहां दोपहर 12 बजे लौटने पर मकान का दरवाजा टूटा मिला। वहीं मकान के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था अलमारी से सोने चांदी की जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो गए थे। इसके बाद इस घटना की सूचना दीपका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची का पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज पर जांच में जुट गई है। दिनदहाड़े इस तरह की चोरी की वारदातों से लोगों में भारी आक्रोश है। 

- Advertisement -
Latest News

जयशंकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति:सीमा पार कोई सरकार इसमें शामिल तो उसे जिम्मेदार ठहराना होगा, यह पूरी दुनिया के लिए...

न्यूयॉर्क, एजेंसी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंकवाद...

More Articles Like This