Sunday, February 15, 2026

दिनदहाड़े हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा – 100% रिकवरी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Must Read

Jbnews korba कटघोरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई – लूटे गए नकदी, लैपटॉप, मोटरसाइकिल व अन्य सामान पूरी तरह बरामद

Breaking News कोरबा / कटघोरा में बंधन बैंक के रिकवरी एजेंट से हुई सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 100% लूट का माल बरामद कर लिया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 28 जनवरी 2025 को बैंक रिकवरी एजेंट संजय कुमार यादव जब फील्ड में कलेक्शन कर रहे थे, तभी आरोपियों ने 15 दिनों की रेकी के बाद उन्हें आछी दादर नान बांका के कच्ची सड़क व निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास घेर लिया। चाकू की नोक पर उन्हें धमकाकर ₹42,290 नकद, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व टेबलेट लूट लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कटघोरा ने तत्काल पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराया। उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान नीतीश ठाकुर तथा एसडीओपी श्रीमान पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर टीम के साथ घेराबंदी की।

गिरफ्तार आरोपी

1. राजपाल चौहान (पिता – पीताम्बर चौहान), उम्र – 21 वर्ष, निवासी – जमनीमुड़ा, थाना पाली

2. आशीष चौहान (पिता – स्व. रघुवर सिंह), उम्र – 21 वर्ष, निवासी – पखनापारा, लिटियाखार, थाना दीपका

3. सूरज चौहान (पिता – विश्राम सिंह), उम्र – 30 वर्ष, निवासी – पखनापारा, लिटियाखार, थाना दीपका

*100% बरामद सामग्री*

✅ ₹42,290 नकद
✅ मोबाइल फोन
✅ टेबलेट
✅ लूटी गई मोटरसाइकिल

पुलिस की गहन जांच में घटना में कुल 5 आरोपियों के शामिल होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि शेष दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस की अपील

*कटघोरा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। आपकी सतर्कता और सहयोग अपराध रोकने में सहायक सिद्ध होगा।*

– पुलिस अधीक्षक, जिला कोरबा

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This