Tuesday, June 10, 2025

धान उपार्जन केंद्र कटघोरा में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ.. नपाप अध्यक्ष व तहसीलदार हुए शामिल.. 4 किसानों ने पहले दिन कुल 260.80 क्विंटल धान बेचा.

Must Read

कोरबा/कटघोरा 25 नवम्बर 2024 : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महापर्व की शुरुआत 14 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई। यह प्रदेशव्यापी अभियान है, जिसमें किसानों से 3100/- के समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा। यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। इस महापर्व का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्रदान करना और राज्य में कृषि को बढ़ावा देना है। राज्य सरकार की इस पहल से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत जिले में 14 नवंबर से धान खरीद कार्य प्रारंभ हो चुका है। कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल व कटघोरा तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी  द्वारा आज सोमवार को कटघोरा विकासखण्ड के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केंद्र कटघोरा में धान खरीद हेतु धान एवं इलेक्ट्रॉनिक कांटा बाट तथा धान का विधिवत पूजन कर केंद्र में धान खरीद का शुभारंभ किया। धान उपार्जन केंद्र कटघोरा में नवागांव के कृषक मनोज कुमार गोभिल का 130 क्विंटल, ग्राम सिंघाली के कृषक होरीलाल द्वारा 12 क्विंटल, ग्राम डुडगा के हनुमान प्रसाद द्वारा 32.80 क्विंटल तथा ग्राम डुडगा के राजेश कुमार डिक्सेना द्वारा 52 क्विंटल धान बिक्री का विगत दिवस टोकन कटवाया गया था, जिसे आज उनके द्वारा विक्रय हेतु उपार्जन केंद्र कटघोरा लाया गया। आज पहले दिन कुल 260.80 क्विंटल धान की खरीदी केंद्र में की गई।

बतादें की आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मर्यादिय केंद्र कटघोरा में कुल पंजीकृत किसान 1022 है जोकि पिछले वर्ष इस केंद्र से 794 पंजीकृत किसानों से लगभग 41 हज़ार 600 क्विंटल धान खरीदी की गई थी। पिछले वर्ष इस केंद्र में 964 पंजीकृत किसान थे जो इस वर्ष 57 नए किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। यहां के समिति प्रबंधक विनोद भट्ट ने बताया कि इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार हुई है निश्चित तौर पर इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अच्छी धान खरीदी होने की उम्मीद है।

तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी ने कृषकों को शुभकामनाएं देते हुए समिति प्रबंधक विनोद भट्ट को धान खरीद कार्य सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु केंद्र में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी को सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने एवं सभी समितियों में गुणवत्ता युक्त धान खरीद करने के लिए कहा। तहसीलदार ने कहा कि शासन के आदेशानुसार इस वर्ष प्रत्येक एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि धान खरीदी हमारी पहली प्राथमिकता है। किसानों से किया वादा छत्तीसगढ़ सरकार पूरा कर रही हैं। पंजीकृत किसानों का धान खरीदना हमारी जवाबदारी है।

इस अवसर पर कटघोरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रतन मित्तल, उपाध्यक्ष बजरंग पटेल, कटघोरा तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, भाजपा नेता मनोज टण्डन, दिनेश गर्ग, अभिषेक गर्ग, पत्रकार अजय धनोदिया, राजेश झारिया ( सहायक ग्रेड 3 ) धान मंडी केंद्र कटघोरा, कटघोरा धान उपार्जन केंद्र प्रबंधक विनोद भट्ट, जिला सहकारी समिति के मणिशंकर मिश्रा, बारदाना प्रभारी बद्री देवांगन के साथ साथ कृषक भी मौजूद रहे।

- Advertisement -
    Latest News

    कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता, आर्टिका कार और स्कूटी बरामद

    कोरबा। जिले के शिवाजी नगर क्षेत्र में बीते 4-5 जून की दरम्यानी रात को हुए वाहन चोरी के मामले...

    More Articles Like This