धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हुए डिप्टी CM श्री साव,पैर में लगी कच्ची प्लास्टर,आगामी कार्यक्रम निरस्त …

Must Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हो गए। चोट लगने के बाद उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर की जांच कर प्राथमिक इलाज किया और कच्चा प्लास्टर बांधा।

जानकारी के मुताबिक, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अरुण साव को पैर में चोट लगी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा।

चोट लगने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। उनकी चोट की गंभीरता और आगे के इलाज को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, उनके स्टाफ ने इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी है, उनका कहना है कि यह रूटीन चेकअप था।

- Advertisement -
Latest News

🔴🚨 कोरबा में नशे में ऑटो चलाने का आरोप! दो गाड़ियों में भिड़ंत, सड़क पर मचा हंगामा; ट्रैफिक व्यवस्था संभालने पहुंचे मनोज सर 🚨🔴देखिए...

कोरबा | JB News Korba छत्तीसगढ़ | मनीष जायसवालकोरबा में यातायात नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है।...

More Articles Like This