नए सत्र की शुरूआत से पहले अतिशेष शिक्षकों को भेजेंगे स्कूल

Must Read

कोरबा। जिले में संचालित हो रहे सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए भरपूर कोशिश होगी और वह भी नए शिक्षा सत्र के शुरू होने से पहले। जहां कहीं भी अतिशेष शिक्षक हैं, उनकी सूची बनाने के साथ नए सिरे से पदस्थापना कराई जाएगी।


कलेक्टर अजीत वसंत ने शिक्षा विभाग की समीक्षा में राज्य शासन द्वारा दिये गए निर्देशों के तहत जिले में युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही निष्पक्षता से करने के निर्देश डीईओ को दिए।

कहा गया कि यह काम समय सीमा में हो और यह भी तय किया जाए कि जिन विद्यालयों में एक से अधिक विषय विशेषज्ञ शिक्षक है और जहाँ कोई भी विषय विशेषज्ञ शिक्षक नहीं हैं। ऐसे विद्यालय से शिक्षकों की सूची तैयार कर उन्हें विषय शिक्षक की कमी वाले विद्यालयों में पदस्थ किया जाए।

शिक्षा विभाग को कहा गया कि वह विकासखण्डवार जर्जर विद्यालय भवनों की तथा 100 विद्यार्थियों से अधिक एवं क्षमता से अधिक विद्यार्थियों वाले स्कूलों की सूची उपलब्ध कराएं। सूची का परीक्षण जिला पंचायत सीईओ करेंगे।

सभी विद्यालय में गैस सिलेंडर से भोजन पकें यह भी तय करना होगा। इसके अलावा प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में नाश्ता वितरण की जानकारी ली तथा आने वाले सत्र में भी नाश्ता वितरण मीनू अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय, डीएमसी मनोज पांडेय सभी बीईओ और बीआरसी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Latest News

नेपाल में भोटेकोशी नदी की तबाही, रसुवा में फ्लैश फ्लड से मचा हाहाकार, गांव-पुल बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज,देखिए विडिओ

काठमांडू, 26 अगस्त। Nepal Flash Flood : नेपाल के रसुवा जिले में चीन-तिब्बत सीमा के पास बुधवार, 26 अगस्त...

More Articles Like This