Monday, February 16, 2026

नगर निगम की सामान्य सभा 27 मार्च को

Must Read

मिडिया और आम नागरिक देख सकेंगे कार्यवाही

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रथम सामान्य सभा की बैठक का आयोजन 27 मार्च को सुबह 11:00 बजे पं जवाहरलाल नेहरू सभागार में किया गया है। इस बैठक में महापौर श्रीमती संजू देवी अपना बजट पेश करेंगी, साथ ही एम आई सी द्वारा स्वीकृत एजेंडा पर चर्चा होगी। सामान्य सभा की बैठक में भाजपा के पूर्ण बहुमत के कारण किसी प्रस्ताव को पास कराना सत्ता पक्ष के लिए आसान होगा।
सत्ता परिवर्तन के बाद नगर पालिक निगम के कामकाज में परिवर्तन का नजारा दिखाई देना चालू हो गया है। सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने सामान्य सभा की बैठक में मिडिया को प्रवेश के अनुमति दे दिया है। निगम के पिछले दो कार्यकाल में सत्ताधारी कांग्रेस ने सामान्य सभा की कार्यवाही देखने मिडिया पर बैन लगा दिया था ‌ जबकि कानूनी रूप से मिडिया को लोकसभा और विधानसभा की कार्यवाही देखने का भी प्रावधान किया गया है।
सभापति के रूप में अधिवक्ता नूतनसिंह के निर्वाचित होने से नगर निगम के कामकाज में कसावट और पारदर्शिता की उम्मीद सभी ने लगा रखी है।


पत्रकारो के साथ ही आम जनता को भी सामान्य सभा के कार्यवाही देखने की अनुमति दिया जाएगा। दर्शक दीर्घा की क्षमता के अनुरूप आम जनता को अपने जनप्रतिनिधियों के कामकाज को देखने का पहली बार अवसर मिलेगा।
पत्रकारो को सभागार में प्रवेश की अनुमति रहेगी जिसके लिए पास दिया जाएगा। आम जनता को प्रथम मंजिल में बने दर्शक दीर्घा में प्रवेश की अनुमति होगी। दर्शक दीर्घा की क्षमता लगभग 100 है इसलिए इस बार विभिन्न समाज प्रमुखो और प्रतिष्ठित नागरिकों को प्रवेश दिया जाएगा। पत्रकारो और आम जनता को प्रवेश के लिए सामान्य सभा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले सभागार से अनुमति लेना आवश्यक होगा।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This