Tuesday, February 17, 2026

नगर निगम की स्वच्छता दीदीयों को मिलेंगे 100 ई-रिक्शा, पैडल रिक्शा से मिलेगी राहत…

Must Read

पोड़ी से लेपरा मार्ग के लिए डीएमएफ से मिली 1.20 करोड़ की स्वीकृति, बारिश में आवागमन होगा आसान,

कोरबा।  कलेक्टर अजीत वसंत ने जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की मांगों को ध्यान में रखते हुए जिला खनिज न्यास (DMF) अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिए बड़ी राशि स्वीकृत की है। इनमें प्रमुख रूप से पोड़ी उपरोड़ ब्लॉक के अंतर्गत पोंड़ी से लेपरा मार्ग में 3 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 1 करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से किया जाएगा। गौरतलब है कि यह मार्ग बारिश के दिनों में क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मार्ग के पक्का हो जाने से पोड़ी, लेपरा और बांझीआमा के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और वे बारिश के मौसम में भी बिना किसी बाधा के सफर कर सकेंगे।इसके अलावा, कलेक्टर ने डीएमएफ मद से रजगामार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में प्रयोगशाला निर्माण हेतु 49 लाख 98 हजार रुपये और अतिरिक्त भवन निर्माण हेतु 19 लाख 22 हजार 200 रुपये की स्वीकृति दी है। स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कर रहीं नगर निगम की स्वच्छता दीदीयों के लिए भी राहतभरी खबर है। वर्तमान में वे पैडल रिक्शा के माध्यम से घर-घर जाकर कचरा एकत्र करती हैं। अब उन्हें 100 ई-रिक्शा उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसके लिए डीएमएफ से 2 करोड़ 81 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This