नवनिर्वाचित महिला सरपंच का आकस्मिक निधन, पंचायत में छाई मातम!

Must Read

आभार रैली के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक के बेहराडीह गांव में नवनिर्वाचित सरपंच भगवती मरकाम के अचानक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 23 फरवरी को पंचायत चुनाव में सरपंच पद पर विजयी होने के बाद 24 फरवरी को उन्होंने गांव में आभार रैली निकाली थी। इस खुशी के माहौल में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद 26 फरवरी की शाम उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया। भगवती मरकाम के निधन से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा गांव स्तब्ध है। गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

- Advertisement -
Latest News

HTPP को 18 करोड़ से अधिक का जुर्माना, हसदेव नदी प्रदूषण पर एरिगेशन सख्त,पर्यावरण विभाग और नगर निगम भी लगा सकते हैं अलग से...

कोरबा 12 अप्रैल 2026।राख परिवहन और पर्यावरणीय लापरवाही का मामला अब बड़ा रूप ले चुका है। शंकर इंजीनियरिंग की...

More Articles Like This