Tuesday, February 17, 2026

नवरात्रि पर भक्ति और समर्पण का अद्भुत संगम: काल भैरव मंदिर पहुंचा पुलिस का खोजी श्वान ‘बाघा’…

Must Read

कोरबा नवरात्रि के पावन अवसर पर एक भावुक और अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब जिला पुलिस बल का खोजी श्वान ‘बाघा’ अपने ट्रेनर सुनील गुप्ता के साथ काल भैरव और मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचा। बाघा ने भैरव बाबा के समक्ष शीश झुकाया और अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर के पुजारी ने बाघा का स्वागत करते हुए उस पर पुष्प चढ़ाए और रक्षा सूत्र बांधा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काल भैरव का वाहन श्वान होता है, जिसे उनका स्वरूप भी माना जाता है। बाघा की यह पूजा केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि उसकी निष्ठा और सेवा के प्रति सम्मान का एक सशक्त उदाहरण बनी। हर वर्ष नवरात्रि में बाघा मंदिर पहुंचकर पूजा करता है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण और आस्था का केंद्र बन चुका है। ट्रैकर डॉग बाघा कई अहम मामलों में पुलिस को सहयोग देता है और हमेशा अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहता है। बिना किसी छुट्टी या शिकायत के सेवा में लगे इस बेजुबान प्रहरी की पूजा यह संदेश देती है कि श्रद्धा और सम्मान हर जीव के लिए है जो निस्वार्थ सेवा में जुटा है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में खेल उत्सव का आगाज़, केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 22वें वर्ष में प्रवेश,देखिए विडिओ

स्वर्गीय केशव लाल मेहता की स्मृति में आयोजित केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के 22वें वर्ष के...

More Articles Like This