Tuesday, February 17, 2026

निगम ने कई क्षेत्रों में जप्त किए 19 टुल्लू पंप 

Must Read

कोरबा। जिले में गर्मी शुरू होते ही पानी की मारामारी होने लगी है। इससे निपटने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। साथ ही जल महकमों को भी जांच के निर्देश दिए हैं। सुबह के समय टुल्लू पंप चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही बिजली आपूर्ति ठप्प करने पर भी विचार किया जा रहा हैं।

सभी को पानी मिले इस पर पहल की जा रही है। शहर के कई वार्डों की पेयजल व्यवस्था गर्मी आते ही पटरी से उतरने लगी है। जल स्रोतों में जल स्तर का लगातार घटना और सामर्थ लोगों की वाटर मोटर का धड़ल्ले से चलाना आम लोगों के लिए आफत बन गई है।

टुल्लू पंप चलाने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्यवाही होने लगी है। प्रशासन ने निगम के साथ मिलकर छापेमारी अभियान शुरू किया है, जिसके तहत अवैध टुल्लू पंप जब्त किए जा रहे हैं और लोगों को सार्वजनिक जल वितरण व्यवस्था को प्रभावित न करने की चेतावनी दी जा रही है।

इसी कड़ी में वार्ड नंबर 52 अयोध्यापुरी में पानी जांच की गयी जिसमें 11 नग पंप जप्ती की कार्यवाही भी गई है।

वार्ड क्रमांक 42, 43, एवं 46 देहांपरा, बेलगिरी बस्ती एवं कैलाश नगर राम मंदिर के पीछे आदि जगहों में जांच कर 8 नग टूल्लू पंप भी जप्त किया गया है।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This