नियमित योगाभ्यास मन शरीर एवं अध्यात्मिक शक्तियों में सामंजस्य कर हमें ऊर्जावान बनाता हैः डॉ प्रशांत बोपापुरकर

Must Read

कोरबा 21 जून। दिनचर्या में नियमित योगाभ्यास का समावेश हमें शारीरिक एवं मानसिक रुप से सेहतमंद जीवन शैली से जोड़ता है। मन-शरीर एवं अध्यात्मिक शक्तियों में सामंजस्य कर ऊर्जावान बनाता है। जीवन में अपार आनंद और सकारात्मकता का संचार करता है।

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कमला नेहरु महाविद्यालय में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने कहीं। उन्होंने योगाभ्यास में शामिल हुए महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों से योगमय और आनंदमय जीवन में प्रवेश करने का आह्वान किया। कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार सुबह 7 बजे महाविद्यालय स्तर पर यह सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. बोपापुरकर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का आरंभ शांति पाठ व योग गीत के साथ किया गया। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसान एवं प्राणायाम किए। एनएसएस जिला संगठक वाय.के. तिवारी ने इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग की जानकारी प्रदान की। सर्वप्रथम शिथिलिकरण आसन अभ्यास किया गया।

तत्पश्चात कुर्सी आसन, भद्रासन, मकरासन, सर्वांगासन, वृक्षासन, नौकासन, धनुरासन, त्रिकोणासन, वीरभद्रासन सहित अन्य आसनों और उसके बाद प्राणायाम अभ्यास किया गया। कार्यक्रम में आभार ज्ञापन गोविंद माधव उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से भूगोल विभागाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, ए.के. सोनी, डॉ. सुनील तिवारी, अनिल राठौर, डॉ. सुशीला कुजूर, डॉ. भारती कुलदीप, डॉ. रश्मि शुक्ला, श्रीमती प्रीति द्विवेदी, सुमित बनर्जी, कार्यक्रम अधिकारी गोविंद माधव उपाध्याय, श्रीमती निधि सिंह, नितेश यादव, अमृत श्रीवास्तव, विकास पांडेय मौजूद रहे। चमन पटेल, विकास पटेल, देवांश तिवारी, वर्चला तिवारी व घनश्याम शाह सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी योगाभ्यास किया।

- Advertisement -
Latest News

हत्या या आत्महत्या ? जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला दो युवकों का शव,जांच में जुटी पुलिस।

कोरबा जिले के बाल्को थाना क्षेत्र के बेलाकछार जंगल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो युवकों...

More Articles Like This