Monday, February 16, 2026

पाकिस्तान की हार के बाद भारत के खिलाफ की नारेबाजी, दुकान पर बुलडोजर चलने के बाद पत्नी सहित गिरफ्तार।

Must Read

मुंबई (महाराष्ट्र) : पाकिस्तान की हार के बाद जहाँ पाकिस्तानियों ने इस बार भी अपने टीवी तोड़े है तो वहीँ कुछ लोग पाकिस्तान की हार में भारत में रहकर अपने ही देश के खिलाफ बोल रहे है, ऐसे ही महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में पुलिस ने एक युवक और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों को चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की हार के बाद भारत के खिलाफ नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मालवण नगर परिषद के अधिकारियों ने सिंधुदुर्ग के तारकरली रोड पर 38 वर्षीय व्यक्ति की दुकान को अनधिकृत निर्माण बताते हुए बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी के रविवार को दुबई में हुए एकतरफा मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया था। जिसके बाद से यह युवक नाराज चल रहा था।

रोहित शर्मा के आउट होने पर भी लगाए नारे :

इस मामले में अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने रविवार रात सिंधुदुर्ग के मालवण थाने में कबाड़ कारोबारी किताबुल्ला हमीदुल्ला खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जो अपने परिवार के साथ तारकरली रोड पर रहता है। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार किताबुल्ला हमीदुल्ला खान ने अपनी पत्नी आयशा (35) और 15 वर्षीय बेटे के साथ कथित तौर पर ‘‘भारत विरोधी’’ नारे लगाए थे। अधिकारी ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भी उन्होंने कथित तौर पर भारत के खिलाफ नारे लगाए थे। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने कबाड़ कारोबारी की हरकत के विरोध में सोमवार को मालवण के देउलवाड़ा क्षेत्र में बाइक रैली निकाली थी। इस मामले ने काफी तुल पकड़ लिया था उसके बाद इस मामले में बड़ी कार्यवाही की गई है। 

विभिन्न मामलों के तहत केस दर्ज :

अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को कबाड़ कारोबारी और उसके परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ धर्म के आधार पर दो सम्प्रदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि कबाड़ कारोबारी और उसकी पत्नी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनके बेटे को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मालवण नगर परिषद के अतिक्रमण हटाने वाले विभाग ने कबाड़ कारोबारी की दुकान को बुलडोजर से गिरा दिया, क्योंकि यह अनाधिकृत थी और अवैध रूप से बनाई गई थी। अवैध होने के कारण ही ढहाई गई है।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This