Monday, February 16, 2026

पीएम मोदी की रैली में शामिल होने जा रहे लोगों की गाड़ी महिला को ठोकर मार पुल से नीचे गिरी, 2 की मौत, पांच की हालत गंभीर

Must Read

पीएम मोदी रविवार को बिलासपुर दौरे पर हैं। पीएम मोदी के दौरे से पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया । इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग गौरेला पेंड्रा मरवाही के रहने वाले थे।

यह हादसा कोटमी चौकी क्षेत्र के सोन नदी पर बने पुलिया में हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक, पुल पर एक महिला फूल विसर्जन कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी पुल से नीचे गिर गई।महिला और ड्राइवर की मौत हो गई। बोलेरा में बीजेपी कार्यकर्ता बिलासपुर पीएम की सभा में जा रहे थे।

गौरेला हादसे में पुलिस का कहना है कि, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मरने वालों में बोलेरो ड्राइवर बाबूलाल चौधरी (30 साल) और पंडरीखार गांव की रमिताबाई (40 साल) शामिल है। इनमें 4 गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है। सभी मनेंद्रगढ़-बैकुंठपुर से बिलासपुर के मोहभाठा जा रहे थे।

गौरेला हादसे में घायलों के नाम इस प्रकार है
1. राम सकल आयाम, ताराबहरा (पंच) 2. भुनेश श्रीवास्तव, ताराबहरा 3. सुनील साहू, तारबहारा

O गंभीर रूप से घायलों के नाम

1. राकेश यादव, ताराबहरा 2. शिव प्रसाद चेरवा, ताराबहरा (पूर्व सरपंच) 3. राम प्रसाद सूर्यवंशी, ताराबहरा (सरपंच) 4. धीरसाई पिता बैरागी, ताराबहरा (पंच) 5. तीरथ प्रसाद, तारबहारा

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This