पुप्षा की महाकुंभ में धमाकेदार एंट्री; बोला- झुकेगा नहीं साला; देखें यूपी पुलिस का रिएक्शन

Must Read

प्रयागराज : अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने दर्शकों के बीच धूम मचा दी है। यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी, लेकिन रिलीज के दो महीने बाद भी पुष्पा का बुखार अभी खत्म नहीं हुआ है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन इसे ओटीटी पर भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, खासकर रीलोडेड वर्जन पर। अब महाकुंभ से अल्लू अर्जुन के फैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

‘पुष्पा’ का वीडियो वायरल
दरअसल, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का जादू एक फैन पर ऐसा चला कि वह खुद ही ‘पुष्पराज’ बनकर महाकुंभ पहुंच गया। दरअसल, यह प्रशंसक महाराष्ट्र से है और वह पवित्र स्नान करने के लिए महाकुंभ में गया था। वह ‘पुष्पराज’ के गेटअप में महाकुंभ में पहुंचा था। इस दौरान उसने फिल्म का मशहूर डायलॉग भी बोला और वहां मौजूद पुलिस का मनोरंजन भी किया।

पुलिस का रिएक्शन भी रहा मजेदार
वीडियो में फैन पुलिस के बीच खड़ा नजर आ रहा है। इस दौरान उसने कहा, ‘पुष्पा भाऊ को नेशनल खिलाड़ी समझा क्या? इंटरनेशनल है मैं। फायर नहीं, वाइल्ड फायर है मैं।’ इसके बाद वहां मौजूद पुलिस वालों का रिएक्शन देखने लायक होता है। वे हंसते हुए फैन की तारीफ करते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।

‘पुष्पा’ लुक में पूरी तरह ढल गया फैन
फैन ने बहुत ही बढ़िया तरीके से सीन को रीक्रिएट किया है और पुष्पा के लुक में पूरी तरह से ढल गई है। दरअसल, पहली झलक में आपको ऐसा लगेगा कि आप अल्लू अर्जुन को देख रहे हैं। वहीं, बात करें फिल्म की तो इसने दुनियाभर में ब्लॉकबस्टर कमाई की। यह दुनियाभर में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है।

- Advertisement -
Latest News

ढपढप में दिव्य हनुमत कथा का भव्य समापन, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,देखिए विडिओ

कोरबा। जिले के ढपढप में आयोजित दिव्य हनुमत कथा का आज भव्य समापन हुआ, जहां आस्था का अद्भुत सैलाब...

More Articles Like This