Tuesday, February 17, 2026

पुलिस अधीक्षक , जिला कोरबा के निर्देश पर पूरे जिले में चला अभियान

Must Read

ताबड़तोड़ कार्यवाही में 19 स्थायी वारंट एवं 107 गिरफ्तारी वारेंट तामील किया गया पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने तथा अरसे से फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की तमिल के निर्देश के बाद जिला कोरबा के सभी थानों में वारंटियों के गिरफ्तारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। विगत तीन दिवस के भीतर विभिन्न थानों में 19 स्थाई तथा 107 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 126 अरसे से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

पुलिस इस कार्यवाही से अपराधियों में अफरा तफरी देखी गई । थाना उरगा, कोतवाली, बालको, पाली, दर्री, करतला, हरदी बाजार, कुसमुंडा, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन रामपुर, कटघोरा तथा बांगो और पुलिस चौकी कोरबी, जटगा, मोरगा, मानिकपुर एवं CSEB में वारंटो की तामिली हुई । पुलिस अधीक्षक ने स्थाई वारंट तमिल करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा करते हुए बताया कि अपराध, अपराधियों तथा वारंटी के विरुद्ध धर पकड़ का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This