Tuesday, June 10, 2025

प्रदेश भर से आये हॉकी खिलाड़ियो का प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने बढ़ाया उत्साह……

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री सह कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल मैदान बालको में राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश भर से आये खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए कहा कि कोरबा में हॉकी के लिए बेहतर खेल मैदान और सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में कोरबा में राष्ट्रीय स्पर्धा कराने की दिशा में भी पहल की जाएगी।

बालको के डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल मैदान में छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के मार्गदर्शन व जिला हॉकी संघ के तत्वाधान में आयोजित स्पर्धा में बिलासपुर, जशपुर, रायगढ़, लैलूंगा, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा सहित कोरबा व अन्य जिलों से आए खिलाड़ियो के बीच राज्य स्तरीय एल्युमिनियम कप स्पर्धा का खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर व हॉकी स्टिक चलाकर शुभारंभ किया।

उक्त कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के अलावा नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाटनवार, मंडल अध्यक्ष डिलेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र दुबे, शिव बालक तोमर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना रुनिझा, पार्षद मंगल बन्दे, हेमलता निर्मलकर, टेनू प्रसाद, धीरज झा, रश्मि रंजन कश्यप, क्रीड़ाधिकारी आर.के. टंडन, आर.के. साहू, वरिष्ठ रवींद्र साहू सहित अतिथियों का जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों ने स्मृति भेंट व पुष्पाहार से स्वागत किया। 18 से 20 अप्रैल तक तीन दिवस चलने वाले स्पर्धा में आमंत्रित खिलाडिय़ों के लिए आवास, खेल मैदान, भोजन सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए संघ के पदाधिकारी तारीक कुरैशी, गोपाल महंत, धनराज निर्मलकर, प्रताप चंदन मौर्य, प्रभात सिंह, दुर्गेश नेताम, महेश चंद्रा सहित बालको के हॉकी खिलाड़ियो ने व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली है।

- Advertisement -
    Latest News

    गरियाबंद में पत्रकारों पर हमला — लोकतंत्र के प्रहरी असुरक्षित, माफिया बेलगाम,देखिए विडिओ छत्तीसगढ की बडी खबर

    रिपोर्ट: मनीष जायसवाल, JB News Korbaगरियाबंद/कोरबा, छत्तीसगढ़।छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अब निशाने पर है। गरियाबंद जिले के...

    More Articles Like This