बंद फ्लाइट्स फिर से होंगी शुरू, भारत-पाक तनाव के कारण बंद किए गए थे  32 एयरपोर्ट्स

Must Read

Airports Open: बंद किए गए देश के 32 हवाई अड्डों को नागरिक विमानन प्राधिकारियों ने फिर से खोलने का निर्णय लिया है ये सभी 15 मई तक के लिए बंद किए गए थे. 

Airports Open: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बंद किए गए देश के 32 एयरपोर्ट्स को अब खोल दिया गया है.5 दिनों के बाद इन एयरपोर्ट्स से फिर उड़ाने शुरू हो गई हैं. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इसकी जानकारी दी है. 

15 मई 2025 के 05:29 बजे तक नागरिक विमान परिचालन के लिए 32 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करने के लिए के लिए सूचना जारी की गई है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने एक सूचना जारी करते कहा है कि ये हवाई अड्डे अब तत्काल प्रभाव से नागरिक विमान परिचालन के लिए उपलब्ध हैं.

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सीधे एयरलाइनों से उड़ान की स्थिति की जांच करें और नियमित अपडेट के लिए एयरलाइन की वेबसाइटों की निगरानी करें.

15 मई तक थी रोक 

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति के कारण श्रीनगर और अमृतसर सहित उत्तर और पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों से नागरिक उड़ान परिचालन नौ मई से 15 मई तक निलंबित कर दिया गया था.

- Advertisement -
Latest News

HTPP को 18 करोड़ से अधिक का जुर्माना, हसदेव नदी प्रदूषण पर एरिगेशन सख्त,पर्यावरण विभाग और नगर निगम भी लगा सकते हैं अलग से...

कोरबा 12 अप्रैल 2026।राख परिवहन और पर्यावरणीय लापरवाही का मामला अब बड़ा रूप ले चुका है। शंकर इंजीनियरिंग की...

More Articles Like This