Sunday, February 15, 2026

बड़ी संख्या में सड़क पार करते दिखा हाथियों का झुंड, सड़क के दोनों ओर थमे वाहनों के पहिए, देखें वीडियो…

Must Read

कोरबा/कोरबा जिले में कटघोरा से चोटिया नेशनल हाईवे के बीच ग्राम मड़ई के पास सड़क पार करते हुए जंगली हाथियों के एक दल का वीडियो सामने आया है। इस दौरान सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाथियों के झुंड में कई बेबी एलिफेंट भी शामिल है। हाथियों के गुजरते तक लोग सहमे रहे।

बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग के द्वारा लगातार हाथी प्रभावित ग्रामीण इलाकों तक पहुंच कर मुनादी कराते हुए गांव के ग्रामीणों को किसी भी काम के सिलसिले में जगलो की तरफ नही जाने की सलाह दी जा रही है। ताकि किसी प्रकार की जनहानि की घटना घटित न हो।

वहीं बड़ी संख्या में हाथियों को नजदीक से देखने के रोमांचित तो हुए लेकिन डर भी बना रहा। सभी हाथी बिना नुकसान पहुंचाए जंगल के भीतर चले गए। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।             

लिक देखे

https://youtu.be/Ler4il1OJVc?si=Z8HiMHNEDrW5lYz8

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This