बालको की पंक्ति अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर कत्थक नृत्य में प्रथम पुरस्कार जीतकर बालको नगर को गौरवान्वित किया

Must Read

कोरबा | बालको की कमलिनी एमजीएम नर्सरी स्कूल की छात्रा पंक्ति अग्रवाल ने दुर्ग में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल डांस, म्यूजिक और फाइंड आर्ट कंपटीशन/ फेस्टिवल में कत्थक नृत्य में प्रथम पुरस्कार जीतकर अपने स्कूल और बालको नगर को गौरवान्वित किया है।

पंक्ति अग्रवाल ने माइनर कैटेगरी में सोलो कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया और अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार जीता। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल की तरफ से ढेरो बधाइयां और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

इस आयोजन में देश भर के विभिन्न शहरों से आये प्रतिभागियों ने भाग लिया था, और पंक्ति अग्रवाल की जीत ने न केवल उनके स्कूल को बल्कि पूरे बालको नगर को गौरवान्वित किया है।

- Advertisement -
Latest News

धरती ने उगला कहर…! 39 सेकंड में 7.5 तीव्रता के दो बड़े झटके…10 हजार मौतों की आशंका…मलबे में दबे हजारों लोग…देखिए विडिओ

रायपुर, 25 जून। Venezuela Earthquake : वेनेजुएला में बुधवार देर शाम धरती ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा देश दहल...

More Articles Like This