बालको थाना परिसर में आगजनी की घटना,स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक लगी गहरे काले धुएं के साथ उठी आग की लपटे देखें वीडियो

Must Read

कोरबा : कोरबा जिले के बालको थाना परिसर में मंगलवार की शाम आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, थाना में पदस्थ एक आरक्षक की स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और काले धुएं को उठते देख थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई।पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने के लिए पानी और अग्निशमन यंत्रों का उपयोग किया, लेकिन आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन समय रहते पास खड़ी अन्य वाहनों को सुरक्षित हटा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, विकास और जनकल्याण की उपलब्धियों से रूबरू हो...

कोरबा, 17 जून 2026 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य...

More Articles Like This