Wednesday, February 18, 2026

बालको ने जैव विविधता दिवस पर वन्यजीव संरक्षण का चलाया जागरूकता अभियान

Must Read

बालकोनगर/  वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर द एनिमल केयर ऑर्गेनाइजेशन (टाको) के सहयोग से आस-पास के गांवों में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम ‘प्रकृति के साथ सौहार्द और सतत विकास’ के अनुरूप इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समुदाय को वन्यजीव व्यवहार, संघर्ष निवारण और जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक तथा प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को प्रोत्साहित करना था.

कोरबा के वन क्षेत्रों में पाए जाने वाले स्लॉथ बियर (भालू की एक प्रजाति) के संरक्षण पर केंद्रित सत्र का आयोजन किया गया। जानवरों के व्यवहार को समझाकर मानव तथा वन्यजीव संघर्ष को कम करने के तरीकों को साझा किया गया, जिसमें 300 से अधिक सदस्यों एवं स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से व्यावहारिक परिदृश्य को दर्शाते हुए लोगों को वन्यजीव संरक्षण हेतु संवेदनशील और सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कहानी और क्विज़ के माध्यम से पारिस्थितिकी तंत्र बनाए रखने और स्थानीय वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया.

कार्यक्रम में जिला वन और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने स्थानीय जैव विविधता पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और वन-आश्रित क्षेत्रों के निवासियों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी को प्रोत्साहित किया। इस पहल को स्थानीय पंचायत सदस्यों, पर्यावरणविदों और एनजीओ का भी सहयोग मिला.

जैव विविधता संरक्षण के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के तहत बालको ने सोशल रिवाइवल ग्रुप ऑफ अर्बन, रूरल एंड ट्राइबल (श्रोत) के साथ साझेदारी में कई कार्यक्रम आयोजित किये हैं। इनमें नियमित सामुदायिक स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और पशु कल्याण शामिल हैं, जिसका उद्देश्य स्थानीय पारिस्थितिक तंत्र को पुनर्स्थापित करने और बनाए रखने में समुदाय-आधारित प्रयासों को प्रोत्साहित करना है.

स्थानीय पारिस्थितिकी संतुलन और मानवीय सह-अस्तित्व को मजबूत करते हैं.

टाको अप्रैल 2022 में शुरू हुआ द एनिमल केयर ऑर्गनाइजेशन (टाको), वेदांता लिमिटेड की प्रमुख पशु कल्याण पहल है, जिसका उद्देश्य आवारा और सामुदायिक पशुओं के लिए समग्र देखभाल प्रदान करना है। यह संगठन बचाव, पुनर्वास, रोकथाम, वृद्ध पशु देखभाल और निःशुल्क ओपीडी सेवाएं प्रदान करता है। इसके तहत एक सुपर स्पेशियलिटी वेटरनरी हॉस्पिटल भी संचालित किया जाता है। बालको सहित वेदांता लिमिटेड की सभी यूनिट्स में टाको के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं.

- Advertisement -
Latest News

कोरबा के 8 छात्रों ने JEE Advanced में बनाई जगह, PW विद्यापीठ पाठशाला की बड़ी उपलब्धि

कोरबा।Physics Wallah विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। JEE Mains में बेहतर प्रदर्शन के बाद...

More Articles Like This