Wednesday, February 18, 2026

बिजली विभाग के अफसरों का ट्रांसफर करने सीएम साय को पत्र

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी में वर्षों से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों को हटाने की मांग को लेकर यूनियन के पदाधिकारी लामबंद होने लगे हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा गया है कि बिजली कंपनी में स्थानांतरण नीति का पालन नहीं किया जा रहा है. छोटे अधिकारियों का दो से तीन साल के भीतर तबादला कर दिया जाता है, लेकिन बड़े अधिकारी सालों तक एक ही स्थान पर जमे हुए हैं. बिजली कंपनी से सेवानिवृत्त सेक्शन अधिकारी अविनाश जायसवाल ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में बताया है कि बिजली वितरण कंपनी के अंतर्गत अब तक तीन एमडी बदल चुके हैं, लेकिन पिछले छह वर्षों से एक ही स्थान पर ईडी और जीएम (फाइनेंस विंग) पद पर अधिकारी जमे हुए हैं. वहीं, फाइनेंस विंग के छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया जा रहा है. कंपनी में तीन वर्षों के भीतर सभी का तबादला करने के नियमों को अधिकारी ठेंगा दिखा रहे हैं.

- Advertisement -
Latest News

कोरबा के 8 छात्रों ने JEE Advanced में बनाई जगह, PW विद्यापीठ पाठशाला की बड़ी उपलब्धि

कोरबा।Physics Wallah विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। JEE Mains में बेहतर प्रदर्शन के बाद...

More Articles Like This