कोरबा। रकम दोगुनी करने का लालच देकर करोड़ों की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। करोड़पति कारोबारी महेश मालानी(दिपक), रूपेश मालानी (बाबू) (प्रोपराइटर ज्योति इलेक्ट्रॉनिक्स )किशन दावड़ा(प्रोपराइटर अप्सरा इलेक्ट्रिकल )और विनोद पाहुजा (विन्नू) के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
आरोप है कि इन व्यापारियों ने चिट फंड और बीसी स्कीम के नाम पर निवेशकों को भारी मुनाफा देने का झांसा दिया और रकम हड़प ली। विश्वास में लेकर लोगों से करोड़ों रुपये वसूल किए, लेकिन समय पर पैसा लौटाने से इनकार कर दिया। व्यापारियों पर लगे आरोप में पीडित रितेश नथानी पिता स्वर्गीय राजकुमार नथानी निवासी शांति नगर बालकों ने बताया कि सभी सिंधी पंचायत के सदस्य हैं और वह भी सिंधी पंचायत का सदस्य है सिंधी पंचायत के सदस्य का हवाला देकर ही आरोपियों के द्वारा ठगी की गई ।पीड़ित ने 2024 में 26 लाख रुपए चिट फंड और बीसी के नाम पर पैसे डबल हो जाने के लालच मे आकर आरोपियो को दिया गया।पीडित रितेश नथानी के द्वारा बताया गया कि उनके परिचित और मित्र आर.व्ही.एस प्रसाद व उनके बड़े भाई आर.व्ही. रमेश ने भी 27 लाख वह 19 लाख रुपए आर.ए. नारायण ने 11 लाख रुपए एवं हरीश शर्मा ने भी 16 लाख रुपए का निवेश महेश मलानी के पास किया है महेश मालानी ने अप्रैल में व्हाट्सएप के जरिए से लिखा था कि हर महीने आप लोगों को एक लाख 19 हजार रुपए दिया जाएगा जो आप लोगों का प्रॉफिट के रूप में हिस्सा होगा जो दिसंबर 2024 तक दिया भी गया ।व जनवरी 25 से महेश मलानी ने इन लोगों से कहना प्रारंभ किया की मार्केट में अभी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है इसके बाद हमें हमारे मूल रकम का लाभांश देना भी महेश मलानी के द्वारा बंद कर दिया गया जब उसे फोन किया जाता तो फोन स्विच ऑफ ही बताता दुकान पर जाने पर दुकान के शटर गिरे हुए मिलते आसपास पता करने पर पता चलना की महेश मलानी कोरबा से फरार हो गया है और स्वयं ही 25 फरवरी 2025 को स्थानीय अखबार लोक सदन दैनिक में खबर छपवाया की व्यावसायिक भाई एवं मां के द्वारा करोड़ों रुपए की ठगी कर दुकान बंद कर भाग जाने का समाचार प्रकाशित करवाया है इस खबर के प्रकाशित होने पर ही पता चला कि षड्यंत्र में फंसा कर आरोपी गणों के द्वारा इन लोगों को से ठगी की गयी है। किशन दावड़ा के साथ सिंधी पंचायत अध्यक्ष चंदन दास कोटवानी, पूर्व अध्यक्ष कंवरलाल मनमानी, परसराम रमानी (पुष्पक इलेक्ट्रॉनिक), टेकचंद रामानी ,महेश भावनानी ,शंकर रोहडा, के द्वारा बराबर बैठक कर पैसा लेकर भाग जाने के षड्यंत्र की बात रितेश नथानी के द्वारा बताई गई रितेश मथानी का कहना है कि उनके द्वारा पता करने पर महेश मालानी ने स्वर्ण सिटी में करोड़ों का प्लॉट ले रखा है और कई गोदाम भी इनके द्वारा लिए गए हैं इनके मामा किशन दावड़ा के भी आनंद विहार पुराना बस स्टैंड में फ्लैट आदि में निवेश करने की बात बताई गई है रकम वापस मांगने पर महेश मालानी के द्वारा धमकी दी जाती है कि तुम लोगों को कोरबा से उठवा लूंगा मेरी पहुंचे कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ है तुम लोग मेरे खिलाफ कोई शिकायत नहीं कर सकते। इनके द्वारा कोरबा जिले में ही लगभग 35 करोड़ से अधिक की राशि का निवेश कराकर निवेशकों के द्वारा धोखाधड़ी किया गया है ऐसा रितेश नथानी के द्वारा बताया गया।
कोरबा पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और ऐसे झांसे में न आने की चेतावनी दी है।















