ब्रेकिंग न्यूज : सीएम साय गुरुवार को कोरबा प्रवास पर,ऑडिटोरियम का लोकार्पण और माता अहिल्याबाई की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Must Read

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को कोरबा प्रवास पर आ रहे है।वे यहां रजग़ामार रोड पर स्थित जेल के निकट बने भव्य ऑडिटोरियम का लोकार्पण करेंगे।इसके साथ ही वहां स्थापित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उनके साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ,छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव भी आ रहे है। कोरबा के विधायक एवं प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।सूचना है कि सीएम सहित ये अतिथि रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा आयेंगे और पुलिस लाइन के हेलीपेड पर उतरने के बाद सीधे कार्यक्रम स्थल जायेंगे।प्रशासन,पुलिस कार्यक्रम की तैयारी में जुटा हुआ है वहीं बीजेपी भी कार्यक्रम को यादगार बनाने की तैयारी कर रही है। सीएम के मिनट टू मिनट कार्यक्रम की प्रतिक्षा है।

- Advertisement -
Latest News

HTPP को 18 करोड़ से अधिक का जुर्माना, हसदेव नदी प्रदूषण पर एरिगेशन सख्त,पर्यावरण विभाग और नगर निगम भी लगा सकते हैं अलग से...

कोरबा 12 अप्रैल 2026।राख परिवहन और पर्यावरणीय लापरवाही का मामला अब बड़ा रूप ले चुका है। शंकर इंजीनियरिंग की...

More Articles Like This