नगरी : इस बार भाजपा द्वारा अपने पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करके बाहर आने वाले दल बदलुओं को टिकट देने के बाद आम कार्यकर्ताओं में बड़ा आक्रोश पनप गया है। ऐसी स्थिति राजधानी रायपुर में भी सामने आई है जहाँ कार्यकर्त्ता असंतुष्ट दिखे है , लेकिन बड़े नेता राजधानी में होने के कारण मामले को सम्हाल लिया गया है। वहीँ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भाजपा कार्यालय से आगजनी और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यहाँ सिहावा विधानसभा क्षेत्र के नगरी ब्लाक के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी गई है। इस दौरान कार्यालय में रखा कई सामान जलकर खाक हो गया।
इस घटना को अंजाम देने वाले कार्यकर्ताओं ने बैनर पोस्टर दिखाकर टिकट की खरीदी- बिक्री का आरोप लगाया है। आगजनी की घटना को क्यों अंजाम दिया गया है इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। आक्रोशित लोगों लगातार कार्यालय में तोड़फोड़ की है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा ने अज ही धमतरी जिला पंचायत का अधिकृत प्रत्याशी की सूची को जारी किया था। जिसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ शुरू कर दी।
नाराज कार्यकर्ताओं ने पहले कार्यालय के भीतर जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद वहां के सामानों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान लोगों को जो सामान दिखा उसे आग लगा दिया। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी पर टिकट बिक्री का आरोप लगाया है। वहीँ राजधानी रायपुर में भी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है बार- बार दल बदलकर पार्टी में आये कुछ लोगों को टिकट दी गई है और हारे हुये लोगों को भी टिकट देने की बात सामने आई है, जिससे पुराने कार्यकर्ताओं में काफी रोष है।















