Tuesday, February 17, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी से दर्री मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष और महामंत्री ने स्नेहपूर्ण भेंट करते हुए आभार व्यक्त कर मार्गदर्शन लिया

Must Read

मनोज लहरे जी और अंजय अग्रवाल जी के नेतृत्व में दर्री मंडल नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती के साथ जनसेवा के पथ पर अग्रसर होगा – गोपाल मोदी

कोरबा।

भारतीय जनता पार्टी दर्री मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे एवं महामंत्री अंजय अग्रवाल सहित दर्री मंडल के अनेक पदाधिकारियों सहित मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी से स्नेहपूर्ण भेंट करते हुये उनका आभार व्यक्त कर मार्गदर्शन लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहां की यह संगठन की एकजुटता, समर्पण और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रमाण है, मुझे विश्वास है कि श्री मनोज लहरे जी और श्री अंजय अग्रवाल जी के नेतृत्व में दर्री मंडल नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती के साथ जनसेवा के पथ पर अग्रसर होगा। 

साथ ही दर्री मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष और महामंत्री ने भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाॅ. राजीव सिंह से मुलाकात कर उनसे मार्गदर्शन लिया।

भाजपा मंडल दर्री के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज लहरें, महामंत्री अंजय अग्रवाल सहित निवर्तमान मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, नारायण सिंह ठाकुर, पूर्व एल्डरमैन तुलसी ठाकुर सहित मंडल के पार्षदगण, निवर्तमान मंडल पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में खेल उत्सव का आगाज़, केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 22वें वर्ष में प्रवेश,देखिए विडिओ

स्वर्गीय केशव लाल मेहता की स्मृति में आयोजित केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के 22वें वर्ष के...

More Articles Like This