गोपाल मोदी बोले – संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा, हर नागरिक को करना चाहिए सम्मान
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा संविधान गौरव दिवस के अवसर पर टी.पी. नगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया एवं कोरबा महापौर संजूदेवी राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं जिला विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अखिलेश पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए संविधान के प्रति सम्मान और निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
संविधान लोकतंत्र की आत्मा है – गोपाल मोदी
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। संविधान का निर्माण 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन में पूरा हुआ था। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने इसे अंगीकृत किया तथा 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में लागू किया गया।

उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और अधिकार प्रदान करता है। संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। प्रत्येक नागरिक को इसके मूल्यों और आदर्शों का सम्मान करना चाहिए।

संविधान के ऐतिहासिक महत्व पर अखिलेश पांडेय ने रखे विचार
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिलेश पांडेय ने संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया और नागरिकों के अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, शिक्षा तथा सामाजिक एवं आर्थिक अधिकारों की सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी पहलों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि संविधान हमारा अभिमान, सम्मान और गौरव है। इसकी मूल भावना को समझना और उसका पालन करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का दायित्व है।

भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, योगेश जैन, लक्की नंदा, रुक्मणी नायर, अजय कंवर, अजय दुबे, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, संजय राठौर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
JB NEWS KORBA छत्तीसगढ़ | मनीष जायसवाल
कोरबा की हर छोटी-बड़ी खबर, जनहित के मुद्दे और शहर की गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए हमारे YouTube चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपने विचार Comment में जरूर बताएं।
Subscribe करें | Like करें | Share करें | Follow करें















