भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाले पूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन

Must Read

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh) की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 92 वर्ष के थे। मनमोहन सिंह को 8.06 बजे एम्स, दिल्ली लाया गया था। एम्स के अनुसार 9.51 बजे उनका निधन हुआ।

मनमोहन सिंह ने भारत को 1991 में आर्थिक संकट से उबारा था। उन्होंने आर्थिक सुधारों से भारत की अर्थव्यवस्था को उन्होंने नई दिशा दी।

सांसद प्रियंका गांधी एम्स पहुंच चुकी हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डी भी अस्पताल पहुंचे हैं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, देश आपका आभारी रहेगा सर. इतिहास आपके योगदान से सदैव परिपूर्ण रहेगा। एक महान राष्ट्रकर्मी आज जीवन के अंतिम सफर पर हम सबसे विदा हो गए हैं. उनके व्यक्तित्व, योगदान और देशसेवा के लिए शब्द कम हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन बड़ी क्षति है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में वन विभाग का पौधरोपण अभियान:कब्जामुक्त जमीन पर लगाए नीम-सागौन, वन महोत्सव में हाथियों से बचाव के उपाय बताए गए

कोरबा वन मंडल के करतला वन परिक्षेत्र में वन महोत्सव के मौके पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘एक...

More Articles Like This