Tuesday, February 17, 2026

मनेंद्रगढ़ में वाहनों से ईंधन चोरी का सिलसिला जारी

Must Read

6 महीने में कई वारदातें, पाइप काटकर पेट्रोल-डीजल चुराया

मनेंद्रगढ़। वाहनों से ईंधन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला वार्ड नंबर 21 का है, जहां हरवेंद्र दुबे की कार से चोरों ने पाइप काटकर पेट्रोल चोरी कर लिया। दुबे को सुबह कार स्टार्ट करते समय पता चला कि टैंक खाली है, जबकि उन्होंने एक दिन पहले ही पूरा पेट्रोल भरवाया था।

यह पिछले 6 महीने में इस तरह की दूसरी वारदात है। इससे पहले भी इलाके में खड़े ट्रैक्टर, ट्रक और कारों से ईंधन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। वार्ड नंबर 21 मुख्य सड़क से जुड़ा हुआ है, जहां चोरों ने मोहल्ले में खड़ी कई गाड़ियों के ईंधन पाइप को काटकर चोरी को अंजाम दिया है। स्थानीय निवासियों ने 6 महीने पहले ही पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी। हालांकि, अब तक पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है। मोहल्ले में जितनी भी कारें खड़ी थीं, चोरों ने सभी के ईंधन पाइप को निशाना बनाया है। स्थानीय लोगों में इस स्थिति को लेकर आक्रोश है और वे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This