ममता कुलकर्णी बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर: नया नाम और नई पहचान

Must Read

प्रयागराज। बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी हाल ही में सांध्वी के अवतार में नजर आई थीं। अब उनसे जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ममता अब संतों का जीवन व्यतीत करेंगी।

महाकुंभ मेले में अब जानी मानी फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी गृहस्थ जीवन से संन्यास लेकर अब संतों का जीवन व्यतीत करेंगी। उन्हें महामंडलेश्वर बनाया जाएगा। शुक्रवार को ममता कुलकर्णी भगवा वस्त्र धारण कर महाकुंभ के सेक्टर नंबर 16 में स्थित किन्नर अखाड़े के शिविर में पहुंचीं। यहां पर उनका पट्टाभिषेक किया जाएगा। ममता कुलकर्णी के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

किन्नर अखाड़े की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी शुक्रवार को किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर बन जाएंगी। संगम पर पिंडदान के बाद उनका पट्टाभिषेक किन्रर अखाड़े में किया जाएगा। उनका नाम अब श्री यामिनी ममता नंद गिरि होगा।

- Advertisement -
Latest News

⚠️ कोरबा में दो सड़क हादसे: युवक और शिक्षक की दर्दनाक मौत,देखिए विडिओ

कोरबा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक युवक और एक शिक्षक की मौत हो...

More Articles Like This