मस्ती में मौत को न्योता: चलती कार से बाहर निकल डांस, खतरे को दावत देते रहे युवक, सड़क सुरक्षा की धज्जियां उड़ाते स्टंट, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल…

Must Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर-धमतरी मार्ग के छाती गांव के पास आधी रात को कुछ युवकों की खतरनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर ये युवक डांस कर रहे हैं, जिससे उनकी जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। बावजूद इसके, लोग लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद सावधानी नहीं बरत रहे और राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी सुरक्षा को जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। यह घटना साथ चल रहे एक वाहन में सवार लोगों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा की।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। बार-बार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद कुछ लोग अपनी लापरवाही छोड़ने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए युवकों की पहचान कर जल्द ही कड़ी कार्रवाई करने की योजना बना ली है।

- Advertisement -
Latest News

औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं पावर प्लांट सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें

कोरबा, 25 अप्रैल 2026/ कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों...

More Articles Like This