महतारी जतन योजना की सहायता से प्रियंका को मिला बच्चे की देखभाल में सहारा

Must Read

कोरबा 28 सितंबर 2026/ ग्राम मदवानी, विकासखंड करतला की निवासी प्रियंका राठिया को बच्चे के जन्म के बाद असंगठित महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिली। इस राशि से उन्हें प्रसव के बाद बच्चे की देखभाल और पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहारा मिला।
प्रियंका के पति का नाम उत्तम सिंह राठिया है। उनका पंजीयन छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में 23 मई 2025 को खेतीहर मजदूर के रूप में हुआ था। प्रियंका बताती हैं कि मितानिन से उन्हें योजना की जानकारी मिली। बच्चे के जन्म के बाद प्राप्त सहायता राशि का उपयोग उन्होंने उसके पालन-पोषण और पोषण में किया।
प्रियंका कहती हैं कि जरूरत के समय मिली इस मदद से उन्हें बच्चे की देखभाल करने में सहूलियत हुई। इसके लिए उन्होंने श्रम विभाग, कोरबा और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Latest News

संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ तत्परता से खड़ी है सरकार

जगदलपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जगदलपुर स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में संचालित बाढ़...

More Articles Like This