महापौर ने किया MIC का विस्तार ,अशोक चावलानी ,नरेंद्र देवांगन ,चंद्रकली जायसवाल समेत इन्हें मिली जगह ,जानें सदस्यों को आबंटित विभाग ,देखें आदेश …

Must Read

कोरबा। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज एक आदेश जारी कर नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल का विस्तार किया है तथा 05 नये सदस्य एमआईसी में शामिल किये गये हैं, पूर्व में एमआईसी में 09 सदस्य थे, अब इनकी संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा आज नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल में 05 और निर्वाचित पार्षदों को शामिल कर एमआईसी का विस्तार किया गया है, जारी आदेश के अनुसार अशोक चावलानी सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य व नगरीय नियोजन विभाग, नरेन्द्र देवांगन वित्त लेखा एवं अंकेक्षण विभाग व राजस्व विभाग, श्रीमती चन्द्रकली जायसवाल खाद्य विभाग, किशनलाल केंवट शिक्षा खेल व युवा कल्याण विभाग तथा प्रेमकुमार साहू यांत्रिकी एवं सामाजिक कल्याण विभाग के प्रभारी सदस्य नियुक्त किये गये हैं।

एमआईसी में अब 14 सदस्य शामिल –

नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल में अब 14 प्रभारी सदस्य होंगे, जिनमें अशोक चावलानी सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य व नगरीय नियोजन विभाग, नरेन्द्र देवांगन वित्त लेखा एवं अंकेक्षण विभाग व राजस्व विभाग, चन्द्रकली जायसवाल खाद्य विभाग, किशनलाल केंवट शिक्षा खेल व युवा कल्याण विभाग तथा प्रेमकुमार साहू यांत्रिकी एवं सामाजिक कल्याण विभाग, हितानंद अग्रवाल लोक कर्म विभाग, भानुमति जायसवाल पर्यावरण विभाग, अजय गोंड़ संस्कृति पर्यटन विभाग, फिरतराम साहू जल कार्य विभाग, धनकुमारी गर्ग मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग, उर्वशी राठौर महिला एवं बाल विकास विभाग, ममता यादव गरीब उपशमन विभाग, अजय कुमार चन्द्रा अग्नि शमन एवं विद्युत संधारण विभाग तथा सरोज शांडिल्य उद्यानिकी विभाग के प्रभारी सदस्य शामिल हैं।

- Advertisement -
Latest News

220 केवी लाइन के एल्युमिनियम केबल चोरी का खुलासा ! ठेकेदार के यार्ड से करीब एक टन तार चोरी कर कबाड़ी को बेचा, उरगा...

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा...

More Articles Like This