धमतरी में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के बाद आज राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने राज्य शासन और प्रशासन पर कई बड़े और गंभीर आरोप लगाए। आज इस मामले को लेकर की गई प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह एक साजिश के तहत किया गया है, कलेक्टर पर दबाव बनाया गया जिसके कारण कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हुआ है, कलेक्टर के मोबाइल में की गई बातचीत को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
दीपक बैज के साथ प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा भी मौजूद रहे। साथ ही कांग्रेस के महापौर के प्रत्याशी विजय गोलछा भी PC में मौजूद रहे। इस दौरान दीपक बैज ने कहा कि आज के दिन छत्तीसगढ़ प्रदेश में फिर से लोकतंत्र की हत्या हुई है, स्थानीय नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का सत्ता दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस के प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से रोकने का प्रयास कर रही है।
विजय गोलछा का नामांकन साजिशपूर्ण मुख्यमंत्री के निर्देश पर साजिशपूर्ण निरस्त किया गया है। गोलछा नगर निगम के नहीं बल्कि पीडब्ल्यूडी के परमानेंट ठेकेदार हैं, उन्होंने नगर निगम से NOC भी लिया है, उन्होंने धमतरी कलेक्टर के मोबाइल कॉल डिटेल को सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारी भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।
दीपक बैज ने बिलासपुर महापौर पद की प्रत्याशी पूजा विधानी की जाति प्रमाण पत्र पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सरकार षड्यंत्र कर सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों को चुनाव लड़ने से रोकने का प्रयास कर रही है, ये लोकतंत्र के लिए खतरा है। इस मुद्दे को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे।















