Wednesday, February 18, 2026

मुआवजा मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोशः मंत्री देवांगन और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को बताई अपनी पीड़ा

Must Read

कोरबा 7 अप्रैल। कोरबा जिले के मलगांव में जमीन अधिग्रहण के बाद पुनर्वास और मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। एसईसीएल दीपका क्षेत्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि बिना नौकरी, बसाहट, मुआवजा और मूलभूत सुविधाएं दिए अब उन्हें बाउंसरों के माध्यम से डराया-धमकाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के समक्ष रखी। इसके बाद श्रम मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर स्वयं मलगांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और स्थिति का जायजा लेने का ऐलान कर चुके हैं।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा के 8 छात्रों ने JEE Advanced में बनाई जगह, PW विद्यापीठ पाठशाला की बड़ी उपलब्धि

कोरबा।Physics Wallah विद्यापीठ पाठशाला, कोरबा ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। JEE Mains में बेहतर प्रदर्शन के बाद...

More Articles Like This