कोरबा, 30 अगस्त 2026। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग स्थित मेजर ध्यानचंद चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिक निगम कोरबा एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजूदेवी राजपूत और सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने हॉकी के जादूगर एवं देश के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, खेल संघों के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद के देश के प्रति समर्पण और खेल जगत में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। खेल के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासन और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एमआईसी सदस्य फिरतराम साहू, पार्षद जनक सिंह राजपूत, मुकुंद सिंह कंवर, राधा महंत एवं सीमा कंवर सहित खेल जगत से जुड़े अनेक पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव के. सुरेश क्रिस्टोफर, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, प्रेस क्लब दर्री के अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, सुशील गर्ग, किक बॉक्सिंग संघ के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, मनोज यादव, निगम अपर आयुक्त पवन वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी आर.के. पाण्डेय, खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सियाराम बंजारे, अजीत शर्मा, अशोक सक्सेना, के.आर. टंडन, श्रीराम पाण्डेय, हॉकी प्रशिक्षक गोपालदास महंत एवं धनराज निर्मलकर सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, सदस्य और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों के बीच आयोजित हुए मैत्री मुकाबले
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बालको में हॉकी तथा प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम में फुटबॉल और वॉलीबॉल खिलाड़ियों के बीच मैत्री मुकाबलों का आयोजन किया गया। इन मुकाबलों के माध्यम से खिलाड़ियों में खेल भावना, आपसी सहयोग और टीम भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।खेल
इस दौरान उपस्थित अतिथियों, खेल संघों के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। खिलाड़ियों ने भी खेल को पूरी खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने का संकल्प लिया।


















