म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1002 हुई, 2376 घायल

Must Read

म्यांमार । म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार (28 मार्च) को आए भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई है। अकेले म्यांमार में भूकंप में 1002 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सैंकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं इस भूकंप में अभी तक 2300 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। 30 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत-बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। उधर थाईलैंड में करीब 10 लोगों की भूंकप से मौत हुई है।

अचानक आई इस आपदा के बाद म्यांमार ने आपातकाल लगा दिया गया है। इस भंयकर भूकंप का असर सिर्फ म्यांमार पर ही नहीं बल्कि आसपास के देशों में देखने को मिला है। भूकंप का भारत, चीन नेपाल समेत पांच देशों में देखने को मिला है। भूकंप से प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत राहत सामग्री भेजी है। वायुसेना का विमान सी-130 जे करीब 15 टन राहत सामग्री लेकर यांगून पहुंच गया है। 

म्यांमार में एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को डराया। शनिवार सुबह 11.54 बजे यहां एक बार फिर धरती कांपी। 24 घंटे में 11वीं बार लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। इस बार यहां भूकंप की तीव्रता 4.3 रही। शुक्रवार से अब तक अकेले म्यांमार में भूकंप में 1002 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं इस भूकंप में अभी तक 2300 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। 30 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत-बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।  

पहला भूकंप शुक्रवार सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई। इसके बाद दूसरा झटका दोपहर 12 बजकर दो मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 7 मापी गई। इसके बाद 12 बजकर 57 मिनट पर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 5.0 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक म्यांमार में भूकंप का चौथा झटका दोपहर एक बजकर सात मिनट पर आया। इसकी तीव्रता 4.9 रही। 4.4 तीव्रता का पांचवा झटका दो बजकर 48 मिनट पर आया।

इसके बाद छठवां झटका दोपहर तीन बजकर 25 मिनट पर 4.3 तीव्रता का, सातवां झटका शाम चार बजकर 46 मिनट 4.0 तीव्रता और आठवां झटका एक घंटे बार शाम पांच बजकर 52 मिनट पर 4.3 तीव्रता का रहा। इसके बाद कुछ घंटे तक भूकंप के झटके थमे। फिर नौवीं बार रात 10 बजकर 16 मिनट पर 4.5 तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात में 11 बजकर 56 मिनट पर 4.2 तीव्रता से दसवीं बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद 11वीं बार शनिवार को 11 बजकर 54 मिनट पर 4.3 तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। 11वें भूकंप का केंद्र जमीन से 27 किमी गहराई में था।

- Advertisement -
Latest News

नवागढ़ नगर पंचायत में एसीबी ने मारा छापा,लेखापाल प्रकाश जायसवाल को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ाया, मरम्मत कार्य के बिल का चेक भुगतान...

नवागढ़ नगर पंचायत में एसीबी ने मारा छापा,लेखापाल प्रकाश जायसवाल को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ाया, मरम्मत कार्य...

More Articles Like This