युवती ने चुराई मोबाइल, सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

Must Read

बिलासपुर : तिफरा ओवरब्रिज के पास स्थित अजीज मोबाइल दुकान में एक युवती ने चालाकी से दो महंगे मोबाइल चुरा लिए। घटना तब हुई जब युवती मोबाइल खरीदने के बहाने दुकान में आई। उसने संचालक से कुछ मोबाइल दिखाने को कहा दो अलग अलग मॉडल पसंद किए।

युवती ने मोबाइल फाइनेंस कराने की बात कही और संचालक को फाइनेंस प्रक्रिया में उलझाए रखा। बातचीत के दौरान युवती ने संचालक का ध्यान भटकाया और मौका पाकर दोनों मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई। घटना इतनी तेजी से घटी कि संचालक को कुछ समझने का समय नहीं मिला।

दुकान संचालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे युवती की पहचान हो सके। संचालक के अनुसार, चोरी किए गए मोबाइलों की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में नशामुक्ति अभियान पर बड़ा एक्शन…! कलेक्टर ने समाज कल्याण उप संचालक को थमाया नोटिस…कलेक्टर ने मांगा जवाब

कोरबा, 06 अगस्त। कोरबा जिले में चल रहे नशामुक्ति अभियान में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सख्त...

More Articles Like This